Posts

Maulana Shams Naved Usmani's special dawah technique

Image
फ़ैसल अराफ़ात भाई ने हमें कल एक स्क्रीन शॉट भेजा है। जिसमें वह एक सनातनी हिन्दू भाई हे से धर्म पर चर्चा कर रहे हैं। वह स्क्रीन शॉट दिखाकर उन्होंने हमसे पूछा कि 'सर, इसका क्या जवाब दिया जाए?' डा. अनवर जमाल: प्यारे भाई! आत्मा क्या है?, इस पर बात करना एक बहुत बड़ा गोरखधंधा है। 🌹 आपका तरीक़ा सवाल जवाब पर ही बेस्ड है, लिहाज़ा हर नया आदमी आकर आपसे एक नया सवाल करेगा और फिर आप सोचेंगे कि इसका क्या जवाब दें? 🌹 आप यह जान लें कि आम सनातनी वैदिक धर्मी वेदांत दर्शन को मानते हैं और वेदांत दर्शन यह है कि आत्मा ही परमात्मा है। यानि मनुष्य के अंदर जो जीवात्मा है, वास्तव में वह परमात्मा है। जो लोग अपने परमात्मा होने को नहीं पहचानते, वे अज्ञानी हैं और जो अपने परमात्मा होने को पहचानते हैं, वे ज्ञानी हैं। आपको यह जानकर ताज्जुब होगा कि हिंदुओं में सबसे बड़ा ज्ञान यह है कि मनुष्य अपने आप को परमात्मा के रूप में पहचान ले। परमात्मा नाम को वे परमेश्वर के नाम के रूप में बोलते हैं। 🌹 इस्लाम में सबसे बड़ा ज्ञान यह है कि मनुष्य अपने आप को बंदे के रूप में पहचान ले और अपने रब के सामन...

Maulana Shams Naved Usmani Rahmatullhi alaih

Image
ज्ञान और प्रेम 'ज्ञान की बात प्रेम से कहो।' यह मौलाना शम्स नवेद उस्मानी रहमतुल्लाहि अलैह की एक ऐसी तालीम थी, जिसे वह हमारे सामने बार बार और बहुत ज़्यादा दोहराते थे। मैंने अल्लामा सैयद अब्दुल्लाह तारिक़ साहब के हुक्म पर आपके लिए मौलाना के बारे में यह ख़ास लेख लिखना शुरू किया तो मैंने चाहा कि शुरू में ही उनकी एक ऐसी तालीम पेश कर दूँ कि अगर आप यह लेख पूरा न पढ़ें और उनकी सिर्फ़ एक तालीम पर ही अमल कर लें तो आपकी ज़िन्दगी पूरी तरह बदल जाए। किसी अज़ीम बुज़ुर्ग की ज़िन्दगी के बारे में जानने का मक़सद यही होता है कि उनकी तालीम के नूर से हमारी ज़िन्दगी रौशन हो जाए। मेरी आपसे रिक्वेस्ट है कि अगर आप सचमुच मौलाना शम्स नवेद उस्मानी रहमतुल्लाहि अलैह के नज़रिये को जानना चाहते हैं और उनकी ख़ूबियों को पहचानना चाहते हैं तो आप सिर्फ़ एक दिन, आज के दिन 'ज्ञान की बात प्रेम से कहें।' आप किसी बुलंद शख़्सियत को तभी समझ सकते हैं जब आप भी उसी चेतना (शुऊर consciousness) में जीने लगें, जिसमें वह जीते थे। मौलाना शम्स नवेद उस्मानी रहमतुल्लाहि अलैह 'प्रेम और ज्ञान की चेतना' मे...